*10 साल से नहीं बनी रोहनिया की सड़क, कीचड़ में गिरकर घायल हो रहे बच्चे*

*बीसलपुर | पीलीभीत*

 

 *10 साल से नहीं बनी रोहनिया की सड़क, कीचड़ में गिरकर घायल हो रहे बच्चे*

*बीसलपुर।* ग्राम रोहनिया की सड़क 10 साल से बदहाल है। हल्की बारिश में भीषण कीचड़ हो जाता है। स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने चंदा करके मिट्टी-रोड़ा डलवाया, वो भी बह गया। प्रधान से कई बार कहा, कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का आरोप है, मुस्लिम आबादी ज्यादा होने के कारण इस इलाके को नजरअंदाज किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क जल्द बनवाने की मांग की है।

*रिपोर्टर: जैनुल हसन*